Wednesday, October 21st, 2026

आदिल राशिद ने विराट कोहली को आउट करके कैसे लगाया मास्टरस्ट्रोक: ग्रीम स्‍वान 

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्‍वान ने बताया कि आदिल राशिद को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए बल्कि शिखर धवन के लिए बॉलिंग में लाया गया था। शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में राशिद ने विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। ग्रीम स्वान ने कहा कि विराट कोहली को ध्यान में रखते हुए नई गेंद नहीं दी गई थी। ग्रीम स्‍वान ने कहा कि आदिल राशिद शिखर धवन के लिए पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहे थे। इंग्लैंड को अंदाजा था कि धवन बड़ा स्वीप शॉट खेलना पसंद करते हैं और उन्हें बल्ले पर तेजी से आती गेंदें खेलना भी पसंद है। स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि इस वजह से राशिद विराट कोहली के लिए नहीं थे, जैसा कि हो गया और मास्टरस्ट्रोक बन गया। ये वो गेंद नहीं थी जिस पर राशिद ने विराट कोहली को आउट किया। बल्कि उससे पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद जो विराट ने खेली थी उससे वे परेशान हो गए थे। ये पहली बार नहीं है कि जब राशिद ने कोहली को आउट किया। लेग स्पिनर ने पिछली बार भी कोहली को वनडे सीरीज में दो बार आउट किया था। 

इंग्लैंड ने पहला टी-20 जीतने के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले टी-20 मैच में भारत की टीम 20 ओवरों में 124 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में दो विकेट खोकर ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जेसन रॉय ने 49 रन बनाए। स्वान ने कहा कि इंग्लैंड का बॉल के साथ प्लान बहुत बेहतर था जबकि भारत आंखे जमाए बिना शॉट्स खेलने को उत्सुक था। इंग्लैंड ने वुड और आर्चर की स्पीड का इस्तेमाल किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, इसने उसे गेम में सेटल होने में मदद की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करने की जगह लक्ष्य देना कठिन होता है। रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 खेला जाएगा। 
 

 

#Graeme Swann

Source : Agency

पाठको की राय